तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ रुपयों के लालच में एक दोस्त ने ही अपने साथी भुवन सिंह ध्रुव की हत्या कर दी। आरोपित अशोक श्रीवास को जानकारी थी कि मृतक ने हाल ही में खेत बेचा है। 13 जून को आरोपित ने शराब पिलाने के बहाने भुवन सिंह को सुनसान खेत ले जाकर पत्थर से कुचलकर मार डाला।