तीन हजार फीट ऊपर हाथियों की 'वॉटर पार्टी', ट्रैप कैमरे में कैद गजराजों का अद्भुत रोमांच

Wait 5 sec.

गरियाबंद के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में भीषण गर्मी के बीच प्रकृति का एक अनोखा नजारा सामने आया है। घने जंगलों में करीब 3 हजार फीट की ऊंचाई पर बने कृत्रिम जलस्रोतों में हाथियों का झुंड मस्ती करता नजर आया। वन विभाग के ट्रैप कैमरों में कैद यह 'वॉटर पार्टी' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और वन्यजीव प्रेमियों द्वारा सराही जा रही है।