अमिताभ-जया से रणबीर कपूर तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे सेलेब्स, वीडियो वायरल

Wait 5 sec.

लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी हो गई है. रेवती ने नागपुर के बिजनेसमैन और राजनेता अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी के साथ शादी रचा ली है. इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी डांस करते नजर आए थे. वहीं 20 जून को मुंबई में आयोजित शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन समेत कई बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.फैमिली संग पहुंचे अमिताभ बच्चन शादी में अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली संग पहुंचे. सफेद कुर्ता-पायजामा और स्टेटमेंट शॉल में अमिताभ बच्चन कफी शाही अंदाज में नजर आए. वहीं जया बच्चन पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं. उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी साड़ी पहनकर पहुंची.#WATCH | Mumbai: Actors Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan, along with Shweta Bachchan Nanda, arrive at the Jio Convention Centre to attend the wedding of NCP (SCP) MP Supriya Sule's daughter, Revati Sule. pic.twitter.com/k18rzSvRkk— ANI (@ANI) June 20, 2026इस दौरान बच्चन परिवार को अंबानी परिवार के साथ भी देखा गया, अमिताभ बच्चन ने नीता अंबानी से मुलाकात की. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.ये भी पढ़ेंः 'कोई मिल गया' पर जमकर नाचे शाहरुख खान, सुप्रिया सुले की बेटी की प्री-वेडिंग पार्टी में किंग खान ने लगाए चार चांद     View this post on Instagram           A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)डैशिंग लुक में पहुंचे रणबीर कपूर शादी में रणबीर कपूर भी अपने स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे. रणवीर  का काफी डैशिंग लुक देखने को मिला. शादी से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.     View this post on Instagram           A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)वहीं एक्टर और सांसद रवि किशन भी अपनी पत्नी के साथ शीदी में शामिल हुए और अपनी मौजूदगी से महफिल की रौनक बढ़ा दी.ये भी पढ़ेंः धनुष और मृणाल ठाकुर के रिश्ते में आई दरार? महीनों की डेटिंग की अफवाहों के बाद ब्रेकअप की चर्चाबता दें, शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में शाहरुख खान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे. उन्होंने 'कोई मिल गया' गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर माहौल को और भी खास बना दिया. इस दौरान वो होने वाले दूल्हा-दुल्हन के साथ डांस भी  करते नजर आए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए.