छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय पहचान को बढ़ावा देने के लिए डिग्रियों और अंकतालिकाओं में 'इंडिया' के स्थान पर 'भारत' लिखा जाएगा। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय और हेमचंद विश्वविद्यालय के बाद अब पंडित रविशंकर शुक्ल व सीएसवीटीयू भी इसे लागू करने की तैयारी में हैं। जी-20 सम्मेलन से प्रेरित यह व्यवस्था देश के 17 अन्य विश्वविद्यालयों में भी अपनाई जा रही है।