अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 48 रन बनाए. 'हिटमैन' चाहे अर्धशतक लगाने से चूक गए लेकिन उन्होंने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. रोहित ऐसे केवल पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा छू लिया है. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत केवल चार भारतीय ऐसा कर पाए थे.रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 39 गेंद खेलकर 48 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. दरअसल इस मैच में 10 रन बनाते ही रोहित ने लिस्ट-ए करियर में 14000 रन पूरे कर लिए थे. भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड ही ऐसा कर पाए थे. बताते चलें कि लिस्ट-ए फॉर्मेट में 40 या उससे ज्यादा ओवर वाले मैच आते हैं, जो एक ही दिन में खत्म हो जाएं, जिन्हें वनडे मैच भी कहा जाता है.लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)लिस्ट-ए क्रिकेट यानी अपने ओवरऑल वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 551 मैचों में 21999 रन बनाए थे. दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जो अब तक 347 मुकाबलों में 16447 रन बना चुके हैं. उनके बाद सौरव गांगुली का नंबर आता है, फिर राहुल द्रविड और अब रोहित शर्मा भी 14000 से ज्यादा लिस्ट-ए रन बनाने वाले भारतीयों में शामिल हो गए हैं.21999 रन - सचिन तेंदुलकर16447 रन - विराट कोहली15622 रन - सौरव गांगुली15271 रन - राहुल द्रविड14038 रन - रोहित शर्मायह भी पढ़ें: अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदा, फिर भी अधूरा रह गया कप्तान गिल का सपना; रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर थी नजररोहित शर्मा की फॉर्म बनी चिंतारोहित शर्मा ने चाहे 14000 लिस्ट-ए रन पूरे कर लिए हों, लेकिन उनकी फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है. साल 2026 में रोहित ने अब तक पांच पारियों में केवल 25 के औसत से 125 रन बनाए हैं. इस साल वनडे में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 48 रन की पारी, यह 2026 में ऐसा पहला मौका रहा जब रोहित ने किसी पारी में 30 रनों का आंकड़ा पार किया हो.यह भी पढ़ें:अफगानिस्तान को मिली वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी मात, बन गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड