बिलासपुर की हाउसिंग सोसायटियों का संकट; 90% कॉलोनियां अब तक नहीं हुईं हैंडओवर, बिल्डर्स पर गंभीर आरोप

Wait 5 sec.

शहर की आवासीय सोसायटियों में रहने वाले हजारों परिवारों के हक के लिए 'पंजीकृत आवासीय सहकारी समिति मंच' ने मोर्चा खोल दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान मंच के पदाधिकारियों ने खुलासा किया कि 90% से अधिक कॉलोनियां आज भी हैंडओवर नहीं हुई हैं। बिल्डर्स द्वारा फायर सेफ्टी व अन्य मानकों की अनदेखी करने और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।