आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं और एक्शन अवतार में दिखेंगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. YRF स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में हैं. इस फिल्म में शरवरी वाघ और अनिल कपूर जैसे स्टार्स भी हैं. आइए जानते हैं फिल्म के लिए किस एक्टर ने कितनी फीस ली है.आलिया भट्ट की फीस सुन लगेगा झटकाबॉलीवुड शादी के मुताबिक, आलिया भट्ट फिल्म के लिए सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली एक्टर हैं. खबरें हैं कि एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए 25-30 करोड़ के आसपास फीस ली है. वहीं एक्टर बॉबी देओल के फिल्म के लिए 6 करोड़ की फीस चार्ज करने की रिपोर्ट्स हैं. ये भी पढ़ें- ऑरी की शॉकिंग कमाई, एक रील से कमाते हैं 76 लाख रुपये, शादी अटेंड करने का लेते हैं 15-20 लाख View this post on Instagram A post shared by Yash Raj Films (@yrf)अगर सच में आलिया ने 25 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है तो उस हिसाब से आलिया ने बॉबी देओल से 317 परसेंट ज्यादा फीस ली है. आलिया भट्ट ने अनिल कपूर को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है. अनिल के फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज करने की खबरें हैं. शरवरी वाघ ने ली सबसे कम फीसवहीं फिल्म में शरवरी वाघ भी अहम रोल प्ले कर रही हैं. शरवरी के फिल्म के लिए सबसे कम फीस लेने की खबरें हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने 3 करोड़ फीस ली है.ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 5 करोड़ में बनी मराठी फिल्म ने दिया 1425.6% प्रॉफिट, 6 बहनों की कहानी ने रच दिया था इतिहास View this post on Instagram A post shared by αlia bhatt 💛 (@aliaabhatt)बता दें कि फइल्म का बजट 80 करोड़ है. मालूम हो कि फिल्म की फीस और बजट को लेकर मेकर्स की तरफ से ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है. बता दें कि पहले 'अल्फा' क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म डिले हो गई और अब फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी होने वाला है. फिल्म में शरवरी वाघ भी दमदार एक्शन करती नजर आएंगी. फिल्म में आलिया भट्ट सीता के किरदार में हैं.