एमपी में ED का बड़ा एक्शन: 'जयश्री गायत्री फूड' के पूर्व CEO की 3 करोड़ की संपत्ति अटैच; चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क की भी 1.47 करोड़ की जायदाद जब्त
ईडी ने सीहोर की जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के तत्कालीन सीईओ सुनील कुमार त्रिपाठी की लगभग तीन करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी की 1.47 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है।