रायपुर समेत छह शहरों में जर्जर सरकारी जमीनों पर बनेगी आधुनिक सुविधाओं वाली मिनी स्मार्ट सिटी

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ सरकार री-डेवलपमेंट योजना के दूसरे चरण में रायपुर सहित छह शहरों में 10 नए प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इसके तहत जर्जर और पुराने सरकारी परिसरों की जगह पीपीपी मॉडल पर आधुनिक आवास, शॉपिंग मॉल, होटल और मल्टीलेवल पार्किंग से लैस 'मिनी स्मार्ट सिटी' बनाई जाएगी। प्रदेश में अब तक 32 स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं।