छत्तीसगढ़ में बिजली दरों की बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हल्लाबोल आज सभी जिलों में बिजली दफ्तरों का घेराव करेगी पार्टी

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 और 18 जून को प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा, जबकि जुलाई से स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा।