बलौदाबाजार के देवपुर वन परिक्षेत्र में औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण और पहचान के लिए एक दिवसीय 'बॉटनाइजेशन' कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने 80 दुर्लभ प्रजातियों की पहचान की। कार्यशाला में वन विभाग के कर्मचारियों, पारंपरिक वैद्यों और छात्रों को पौधों के औषधीय गुणों व उनके पर्यावरणीय महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।