अंदरूनी मिलीभगत से भिलाई स्टील प्लांट में करोड़ों की चोरी के इनपुट के बाद संदिग्ध अफसरों की सूची तैयार

Wait 5 sec.

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में करोड़ों रुपये के लोहा चोरी कांड की जांच तेज हो गई है। मुख्य आरोपी संजय सिंह की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं, जिसके पकड़े जाने पर संयंत्र के भीतर सक्रिय अवैध नेटवर्क और संलिप्त अधिकारियों के बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। वहीं, सांसद विजय बघेल द्वारा मामले की सीबीआई जांच की मांग से हड़कंप मच गया है।