मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे छात्र उच्च कक्षाओं में पहुंच रहे हैं, उनकी सीखने की क्षमता में गिरावट दर्ज की जा रही है। गणित विषय में नौवीं कक्षा तक पहुंचते-पहुंचते केवल 36 प्रतिशत विद्यार्थी ही अपेक्षित स्तर के प्रश्न हल कर पा रहे हैं। यह खुलासा नीति आयोग की रिपोर्ट में हुआ है।