छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने साइबर ठगी की रकम को खपाने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली शिकायतों के आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक के संदिग्ध 'म्यूल' खातों की जांच की गई। आरोपियों ने वर्ष 2024 से 2026 के बीच इन खातों से करोड़ों रुपयों का अवैध ट्रांजेक्शन कर मोटा कमीशन कमाया था।