शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिलों में यूसीसी को लेकर चल रही तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा की। इस दौरान दतिया कलेक्टर और एसपी अपने-अपने मोबाइल देखने में मशगूल नजर आए। जिस पर मुख्य सचिव डॉ. अनुराग जैन ने नाराजगी जाहिर की।