देवास, बडवानी, खरगोन, कुक्षी सहित आसपास के गांव से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। किसानों ने टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां तक कि बेरिकेड्स लगाकर पुनासा-सनावद मार्ग को भी पूरी तरह जाम कर दिया।