44 डिग्री की तपिश भी नहीं सुखा पाई धमतरी के जलाशय: गंगरेल में बचे आधे पानी से खरीफ सीजन में जगी उम्मीदें

Wait 5 sec.

भीषण गर्मी और 44 डिग्री तापमान के बावजूद धमतरी जिले के गंगरेल सहित चारों प्रमुख बांधों में इस साल जलभराव की स्थिति बेहतर है। गंगरेल बांध में वर्तमान में 17 टीएमसी पानी मौजूद है, जिसमें से 12 टीएमसी उपयोगी जल है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, यदि इस साल मानसून समय पर आता है, तो सभी बांध समय से पहले लबालब हो जाएंगे, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।