कोड के फेर में उलझी दुर्ग की हेमचंद यादव युनिवर्सिटी, बालोद में एलएलबी के छात्रों को थमाया पुराना पर्चा

Wait 5 sec.

दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली में एक बार फिर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बालोद के घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को गलत प्रश्नपत्र बांट दिया गया। छात्राओं द्वारा गलती पकड़े जाने के बाद विश्वविद्यालय ने आनन-फानन में ई-मेल से सही प्रश्नपत्र भेजा, जिससे परीक्षा करीब आधा घंटा देरी से शुरू हो सकी।