मांडू के आदिवासी होम स्टे में अब ‘तारों भरे आकाश’ का अनूठा अनुभव, पर्यटक जान सकेंगे जनजातीय खगोल ज्ञान की रोचक कहानियां

Wait 5 sec.

चयनित युवाओं और बच्चों को खगोल अवलोकन, नक्षत्र पहचान, ग्रह एवं उपग्रह अवलोकन तथा टेलिस्कोप संचालन का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आगामी तीन माह तक उन्हें उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे पर्यटकों को दिखाई देने वाले ग्रहों, तारामंडलों, चंद्रमा की सतह, प्रमुख नक्षत्रों और अन्य खगोलीय घटनाओं की जानकारी दे सकें।