नवा रायपुर में देश के सबसे छोटे कठफोड़वे'पिग्मी वुडपैकर के बाद उदंती-सीतानदी में दिखा 'जंगल का किसान', चहक उठे प्रकृति प्रेमी

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बंजारीबाहरा बीट में बुधवार, 17 जून को दुर्लभ उष्णकटिबंधीय पक्षी हार्नबिल (धनेश) देखा गया है। सामान्यतः एशिया और अफ्रीका के घने जंगलों में पाया जाने वाला यह पक्षी किसी भी वन क्षेत्र की समृद्ध पारिस्थितिकी का प्रतीक है, जिसके आने से वन विभाग और प्रकृति प्रेमियों में भारी उत्साह है।