धमतरी के सिवनीकला में भारतमाला परियोजना के तहत करोड़ों रुपये का मुआवजा घोटाला सामने आया है। सड़क की दिशा बदलकर चुनिंदा जमीनों को अधिग्रहण के दायरे में लाया गया। भू-अभिलेखों में बैक डेट से प्रविष्टियां बदलकर जमीनें केंद्र सरकार के नाम दिखाई गईं। 4 करोड़ के वास्तविक मुआवजे की जगह करीब 15.50 करोड़ रुपये का भुगतान कर राजस्व को भारी चपत लगाई गई।