कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को रिलीज हुई. फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले. कंगना रनौत ने अपनी एक्टिंग से इंप्रेस किया. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत ठंडी रही. दो दिन में फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा है. आइए जानते हैं दूसरे फिल्म ने कितनी कमाई की.ये भी पढ़ें- आमिर खान की पार्टी में करीना कपूर ने चुराई लाइमलाइट, गर्लफ्रेंड संग पहुंचे इमरान खान, देखिए Inside Photos'भारत भाग्य विधाता' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनSacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 1956 शोज मिले. फिल्म को 17 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.45 करोड़ हो गया है.वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 2.93 करोड़ हो गया है.ये भी पढ़ें- Saturday Box office: 200 करोड़ के क्लब में 'पेद्दी' की एंट्री, बाकी का निकला दम, जानें शनिवार को किसने की कितनी कमाईफिल्म को BOGO ऑफर का भी नहीं मिला फायदाफिल्म के फुटफॉल को बूस्ट करने के लिए मेकर्स ने BOGO (बाय वन गेट वन) ऑफर निकाला. फिल्म के सस्ते टिकट होने के बावजूद फिल्म के शोज को कम ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के डायरेक्टर मनोज तापड़िया हैं. फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और ईशा डे जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को कंगना रनौत के मणिकर्णिका फिल्म बैनर ने भी प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रियल लाइफ नर्स अंजलि कुल्थे की बहादुरी की कहानी दिखाई गई. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे 26/11 मुंबई टैरर अटैक के दौरान दो आतंकवादी कामा हॉस्पिटल में घुस आते हैं. इस दौरान वहां के स्टाफ ने 250 से 300 लोगों की जान बचाई. इस दौरान हॉस्पिटल में कई प्रेग्नेंट महिलाएं भी थी, अंजलि कुल्थे ने उनकी मदद के लिए अपनी जान जोखिम में डाली थी.कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था. इस फिल्म में वो इंदिरा गांधी के रोल में थीं. इसके अलावा वो तेजस, चंद्रमुखी 2, धाकड़ जैसी फिल्मों में दिखचुकी हैं. अब वो 'सर्कल' और 'क्वीन 2' में नजर आएंगी.