नारायणपुर जिले के मसपुर-गुडरापाल क्षेत्र के जंगलों में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक विशेष सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है। सुरक्षा बलों को यहाँ एक देसी बम प्रक्षेपक, सात प्रक्षेपक गन और कारतूस सहित भारी मात्रा में सामग्री मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है।