हादसे में करीब 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान्य कराया।