निर्मला सप्रे की विधायकी पर जल्द आ सकता है बड़ा निर्णय, उमंग सिंघार की याचिका पर सुनवाई पूरी

Wait 5 sec.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेकर दलबदल कानून का उल्लंघन किया है। याचिका में उनकी विधानसभा सदस्यता शून्य घोषित करने की मांग की गई है।