फिल्मी अंदाज में पुलिस ने गैस सिलेंडर बांटे, खेला क्रिकेट-फुटबॉल, तब पकड़ में आई खरगोन में 41.58 लाख रुपये गबन की आरोपी बैंक कैशियर

Wait 5 sec.

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ठिबगांव शाखा में 41.58 लाख रुपए के गबन मामले में फरार चल रही महिला कैशियर को आखिरकार जैतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस को दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में चार दिनों तक पहचान छुपाकर काम करना पड़ा।