दादा की IPL में वापसी, इस टीम के हेड कोच बनेंगे सौरव गांगुली; जानें किस फ्रेंचाइजी में होंगे शामिल

Wait 5 sec.

सौरव गांगुली आईपीएल के पहले संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे. 2010 तक वह इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे, 2011 और 2012 में वह पुणे वारियर्स इंडिया के कप्तान बने. ये उनका बतौर प्लेयर आईपीएल का आखिरी संस्करण था, जिसके बाद से वह मेंटॉर, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा चुके हैं. अब वह पहली बार हेड कोच बनने जा रहे हैं. हालांकि वह SA20 में कोचिंग कर चुके हैं, लेकिन IPL में ये पहली बार होगा.IPL 2027 में DC के हेड कोच होंगे गांगुली?पिछले संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी थे, लेकिन आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी अपने कोच को बदलने जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार सौरव गांगुली DC के नए हेड कोच होंगे, वहीं युवराज सिंह को फ्रेंचाइजी बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने जा रही है.बता दें कि सौरव गांगुली 2019 में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े थे, वह मेंटॉर बने थे लेकिन BCCI प्रेजिडेंट नियुक्त होने के बाद उन्होंने ये पद छोड़ना पड़ा था. वह 2023 में डायरेक्टर और क्रिकेट के तौर पर दिल्ली के साथ फिर से जुड़े थे.भारतीय लड़की पर आया इंग्लैंड के जैकब बेथेल का दिल, जानें गर्लफ्रेंड के बारे में सबकुछ; वायरल हैं तस्वीरेंऋषभ पंत की भी होगी वापसीरिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को वापस लाने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड की चर्चा कर रही है. ये भी खबर है कि अगर पंत दिल्ली में वापस लौटते हैं तो उनकी सैलरी 27 करोड़ से करीब 12 करोड़ रूपये कम हो जाएगी, यानी उनका प्राइस 15 करोड़ रूपये के आस पास होगा. उनकी जगह कुलदीप यादव दिल्ली से लखनऊ में जा सकते हैं.दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों में से हैं, जिसने अभी तक एक भी बार IPL खिताब नहीं जीता है. लखनऊ में जाने से पहले ऋषभ पंत दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं. वह अपने पहले संस्करण (2016) से 2024 तक DC के लिए खेले थे.सिराज के बाद ये 2 भारतीय क्रिकेटर भी बने DSP, पुलिस में शामिल होने पर फैंस ने किया ट्रोल; हैरान कर देगी वजह