माओवादी हिंसा के दो दशक बाद बीजापुर के 37 अंदरूनी गांवों में फिर गूंजेगी स्कूलों की घंटी

Wait 5 sec.

बीजापुर जिले के सुदूर माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद इस शिक्षा सत्र में 37 बंद स्कूलों को दोबारा खोला जा रहा है। वर्ष 2005 से 2008 के बीच सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान माओवादियों ने इन स्कूलों को बंद करा दिया था। भवनों के निर्माण तक फिलहाल अस्थायी शेड में कक्षाएं चलेंगी।