नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स की वापसी, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच उतरेंगे मैदान पर

Wait 5 sec.

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं हैं. लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में स्टोक्स इंग्लिश टीम के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आए थे. मैच के बाद स्टोक्स का एक नाइट क्लब में विवाद हुआ था, जिसकी जांच के चलते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एलान करके बताया था कि स्टोक्स मामले की जांच के चलते दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं होंगे. अब स्टोक्स की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया. स्टोक्स को नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ होने वाले काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले के लिए डरहम के स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है. डरहम और नॉर्थहैम्पटनशायर के बीच मुकाबला 19 जून (शुक्रवार) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा. यह सीजन में तीसरा मौका होगा कि जब स्टोक्स डरहम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे ओवल टेस्ट के साथ-साथ चलेगा.  Back in @CountyChamp action in CLS. 🔴🏡Ryan Campbell has named a squad of 15 to take on Northamptonshire in Chester-le-Street. 👉 https://t.co/4ro8vz1IaB#ForTheNorth pic.twitter.com/OPkkmTfRGJ— Durham Cricket (@DurhamCricket) June 18, 2026स्टोक्स की जगह जो रूट बने कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टोक्स की जगह जो रूट इंग्लैंड की कमान संभाल रहे हैं. स्टोक्स से पहले रूट इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नियमित कप्तान थे. बेन स्टोक्स का इंटरनेशनल करियर स्टोक्स ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 121 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में स्टोक्स ने 7228 रन बना लिए हैं, जिसमें 14 शतक और 37 अर्धशतक शामिल है. गेंदबाजी करते हुए इंग्लिश खिलाड़ी ने 246 विकेट अपने नाम किए हैं. वनडे में स्टोक्स ने 5 शतक और 24 शतक लगाते हुए 3463 रन स्कोर किए हैं. गेंदबाजी में 74 विकेट लिए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में स्टोक्स के बल्ले से 585 रन निकले, जिसमें 1 फिफ्टी शामिल रही. गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 26 विकेट अपने नाम किए. अब देखना दिलचस्प होगा कि स्टोक्स की इंग्लिश टेस्ट में वापसी कब होती है. यह भी पढ़ें: AFG के खिलाफ जीत के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच हुई बहस, सामने आया वीडियो