भोपाल के BU की परीक्षा में बड़ी चूक... LLB के छात्रों को थमा दिया LLM लिखा पेपर, परीक्षा केंद्रों पर मचा हंगामा

Wait 5 sec.

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) की एलएलबी परीक्षाओं के दौरान मंगलवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई। एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में विद्यार्थियों को ऐसा प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया, जिस पर एलएलबी के स्थान पर एलएलएम लिखा हुआ था।