मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल मंगलवार से खुलेंगे। इसके साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत भी होगी। इसी दिन से प्रदेशभर में 'स्कूल चलें हम' अभियान का दूसरा चरण भी प्रारंभ होगा, जो 30 जून तक चलेगा।