भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 159 का लक्ष्य, टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ियों का नहीं चला बल्ला

Wait 5 sec.

2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में यह मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 159 रनों का लक्ष्य दिया है. हालांकि, भारत की स्टार खिलाड़ियों का बल्ला आज नहीं चला. ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना 12 गेंद में तीन चौकों की मदद से 17 रन ही बना सकीं. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से भी 22 गेंद में 24 रन ही निकले.तूफानी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी टीम इंडिया स्मृति मंधाना 12 गेंद में 17 रन और शेफाली वर्मा 15 गेंद में 31 रन ने टीम इंडिया को शानदार तूफानी शुरुआत दिलाई थी. पावरप्ले में भारत ने 59 रन बनाए थे. इन दोनों के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर से एक बार फिर रन नहीं निकले. यास्तिका भाटिया 13 गेंद में 15 रन ही बना सकी. उनके बल्ले से तीन चौके निकले. जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा. उन्होंने 14 गेंद में एक चौके की मदद से सिर्फ 12 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर भी तेजी से रन बनाने में नाकाम रहीं. उन्होंने 22 गेंद में 24 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके निकले. दीप्ति शर्मा ने भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. दीप्ति ने 21 गेंद में तीन चौकों की मदद से 29 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष ने 14 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाए. अंत में अरुणधति रेड्डी सात गेंद में छह और प्रेमा रावत दो गेंद में तीन रनों पर नाबाद लौटीं.दक्षिण अफ्रीका के लिए मारिजाने कैप ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके. शबनिम इस्माइल को भी दो सफलता मिलीं. उन्होंने 4 ओवर में 28 रन दिए. एन म्लाबा, अयाबोंगा खाका और नंदिनी डी क्लार्क को एक-एक विकेट मिला. दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर भारत को बड़ा स्कोर बनानेसे रोका.यह भी पढ़ें-वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा श्रीलंका, भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में 66 रनों से मारी बाजी