बिचौली मर्दाना तालाब का स्वरूप बीते कुछ वर्षो में लगातार सिमटता गया। कभी 10 से 15 एकड़ तक क्षेत्र में वर्षाकाल में पानी भरता था, लेकिन शहरी विकास और अतिक्रमण के कारण तालाब का स्वरूप धीरे-धीरे खत्म कर दिया गया।