बस्तर में बंदूक छोड़ थामा जीवनसाथी का हाथ सामूहिक विवाह में पूर्व माओवादियों ने लिए सात फेरे

Wait 5 sec.

नारायणपुर क्षेत्र के दो पूर्व माओवादी जोड़ों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने के बाद विवाह कर लिया है। माओवादी संगठन में रहते हुए प्रेम करने वाले इन जोड़ों का विवाह सोमवार को जगदलपुर के टाउन हॉल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ। इस समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उपस्थित होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।