एक साल पहले इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और फिर दोनों ने घरवालों से छिपकर शादी करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश से इंदौर तक का सफर नई जिंदगी की शुरुआत के लिए था, लेकिन एबी रोड पर टोंकखुर्द के पास हुए एक सड़क हादसे ने प्रेम कहानी का अंत कर दिया।