।भवानीपुर के भरुवाडीह स्थित एस एस पेट्रोल पंप द्वारा डिब्बे में ईंधन देने से मना करने पर जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे ने अनोखा विरोध जताया। बीच रास्ते में कार का डीजल खत्म होने के बाद उन्होंने गाड़ी को बैल से बंधवाकर पंप तक खिंचवाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पंप पर जमकर हंगामा किया और कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की माँग की है।