बिलासपुर कोनी में अवैध निर्माण पर महापौर की बड़ी कार्रवाई; काम रुकवाकर नक्शा निरस्त करने के दिए सख्त आदेश

Wait 5 sec.

कोनी स्थित रिवर व्यू कालोनी में नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर महापौर पूजा विधानी ने कड़ा रुख अपनाया है। कालोनीवासियों की शिकायत मिलने पर महापौर ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। महापौर ने इस निर्माण का नक्शा निरस्त करने के निर्देश दिए हैं और भवन निर्माता को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निगम दफ्तर तलब किया है।