जिले के अधिकांश किसानों ने खेतों की जुताई, बखरनी और अन्य आवश्यक कृषि कार्य पहले ही पूरे कर लिए हैं। किसान पहली अच्छी वर्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि खरीफ फसलों की बोवनी समय पर शुरू की जा सके।