Celebrity Hair Care: नारियल तेल से लेकर आयुर्वेदिक मिश्रण तक, जानें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के सुंदर बालों का असली सीक्रेट

Wait 5 sec.

Best Hair Oils For Hair Growth And Shine: बॉलीवुड एक्ट्रेस के घने, चमकदार और सिल्की बाल देखकर अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर उनके बाल इतने खूबसूरत कैसे रहते हैं. लगातार शूटिंग, हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल, तेज रोशनी और यात्रा के बावजूद उनके बाल स्वस्थ नजर आते हैं. हालांकि इसके पीछे सिर्फ महंगे सैलून ट्रीटमेंट या प्रोफेशनल स्टाइलिस्ट नहीं, बल्कि पारंपरिक हेयर ऑयलिंग की आदत भी एक बड़ी वजह मानी जाती है. कई बॉलीवुड सितारे आज भी बालों की देखभाल के लिए ऐसे तेलों का इस्तेमाल करते हैं, जिनका जिक्र अक्सर भारतीय घरों में सुनने को मिलता है. दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का ऑयलदीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जोनस नारियल तेल की सबसे बड़ी समर्थकों में गिनी जाती हैं. दीपिका नियमित रूप से गुनगुने नारियल तेल से सिर की मालिश करना पसंद करती हैं. उनका मानना है कि इससे बालों को बाहरी प्रदूषण और नुकसान से सुरक्षा मिलती है. वहीं प्रियंका चोपड़ा नारियल तेल में आंवला तेल मिलाकर लगाती हैं, जिससे बालों को अतिरिक्त पोषण मिलता है.करीना कपूर खान का हेयर केयर रूटीनकरीना कपूर खान का हेयर केयर रूटीन थोड़ा अलग है. वह नारियल, अरंडी, बादाम और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर एक खास मिश्रण तैयार करती हैं. इस तेल से सिर और बालों की मालिश करने के बाद वह कुछ समय के लिए इसे लगा रहने देती हैं. दूसरी ओर अनुष्का शर्मा अरंडी के तेल यानी कैस्टर ऑयल पर भरोसा करती हैं. एक्सपर्ट के अनुसार इसमें मौजूद रिसिनोलिक एसिड स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे बालों की ग्रोथ और घनत्व बढ़ सकता है.कैटरीना कैफ का हेयर ऑयल कैटरीना कैफ का हेयर ऑयल फॉर्मूला आयुर्वेदिक परंपराओं से प्रेरित है. वह नारियल तेल में प्याज, करी पत्ता, आंवला और मेथी के बीज डालकर तैयार किए गए मिश्रण का उपयोग करती हैं. माना जाता है कि यह हेयर फॉलिकल्स को पोषण देने में मदद करता है. वहीं माधुरी दीक्षित भी नारियल तेल में प्याज और करी पत्ते उबालकर तैयार तेल लगाती हैं. मलाइका अरोड़ा नारियल, जैतून और अरंडी के तेल के मिश्रण में करी पत्ता मिलाकर इस्तेमाल करती हैं.इसे भी पढ़ें - Sleep Cycle For Women: रात 11 बजे के बाद जागना पड़ सकता है भारी, महिलाओं की फर्टिलिटी पर पड़ सकता है असरआलिया भट्ट को क्या है पसंद?आलिया भट्ट बालों की स्मूदनेस और फ्रिज को नियंत्रित रखने के लिए आर्गन ऑयल का उपयोग करती हैं. यह हल्का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है और बालों को बिना भारी बनाए नमी प्रदान करता है. कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि आर्गन ऑयल से जुड़े तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.क्यों आज भी इनपर भरोसा?साइंटिस्ट भी हेयर ऑयलिंग के कुछ फायदों का समर्थन करता है. नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नारियल तेल बालों में प्रोटीन की कमी को कम करने में मदद कर सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि इसकी संरचना ऐसी होती है जो बालों की परतों के भीतर तक पहुंचकर उन्हें पोषण देती है.इसे भी पढ़ें- आंखों के नीचे सूजन और डार्क सर्कल बढ़ गए हैं? जानें इसकी वजह और बचाव