शहर में बने 72 साल पुराने शास्त्री ब्रिज पर नए रेलवे ओवरब्रिज बनाने के संबंध में शुक्रवार को सांसद कार्यायल पर सांसद और रेलवे के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में चर्चा हुई कि आगामी दिनों में नए ओवरब्रिज निर्माण रूपरेखा के संबंध में रेलवे के अफसरों की नगर निगम, बिजली कंपनी, यातायात विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की बैठक होगी।