Cocktail 2 BO Collection: 'कॉकटेल 2' कर रही धुआंधार कलेक्शन, दो दिन में तोड़े इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड

Wait 5 sec.

Cocktail 2 Box office Collection Day 2: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन इन दिनों रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही छा गई है. इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिले. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का अच्छा खासा फायदा मिला, जिसकी वजह से इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई. शानदार ओपनिंग के साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन 10 फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है.'कॉकटेल 2' का दूसरे दिन का कलेक्शनसैकनिल्क के मुताबिक, शाहिद की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई थमी नहीं बल्कि सेटरडे के वीकेंड होने का फायदा मिला.- फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को रात 9.30 बजे तक 12.11 करोड़ का कलेक्शन किया.- इसकी ऑक्यूपेंसी भी 23% दर्ज की गई. - फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन महज दो दिनों में ही 25.61 करोड़ पहुंच गया है.- हालांकि, अभी फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.यह भी पढ़ें: 32 साल पुरानी रोमांटिक फिल्म का OTT पर दबदबा, 6 करोड़ में कमाया था 2033% प्रॉफिट'कॉकटेल 2' ने दूसरे दिन 10 फिल्मों को पछाड़ा शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की तिकड़ी स्क्रीन पर इस कदर हिट हुई कि फिल्म की कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई. आलम ये रहा कि इसने दूसरे दिन वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यू का भरपूर फायदा उठाया. देखते ही देखते फिल्म ने शनिवार को 2026 में रिलीज हुई 10 फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. इसमें 'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा', 'गवर्नर' और 'बंदर' समेत कई फिल्मों के नाम शामिल हैं.यह भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, बनाए 5 रिकॉर्ड्स'कॉकटेल 2' ने इन फिल्मों को पछाड़ा (इंडिया नेट कलेक्शन)1. भारत भाग्य विधाता- 6.65 करोड़ (8 दिन)2. मैं वापस आऊंगा- 16.09 करोड़ (9 दिन)3. गवर्नर- 5.57 करोड़ (8 दिन)4. बंदर- 4.16 करोड़5. आखिरी सवाल- 2.94 करोड़6. दादी की शादी- 7.58 करोड़7. एक दिन- 4.3 करोड़8. गिन्नी वेड्स सन्नी 2- 1.54 करोड़9. दो दीवानी सहर में- 7.98 करोड़10. अस्सी- 11.42 करोड़'कॉकटेल 2' के बारे मेंबहरहाल, अगर 'कॉकटेल 2' के बारे में बात की जाए तो ये सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है. फिल्म का फर्स्ट पार्ट भी हिट रहा था और अब दूसरे पार्ट ने भी गर्दा उड़ा दिया है, जिसमें शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि, रश्मिका मंदाना का कहना था कि ये फिल्म भले ही 'कॉकटेल' का सीक्वल है लेकिन इसकी कहानी से पहले पार्ट का कोई लेना-देना नहीं है. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. इसमें प्यार, तकरार और फ्रेंडशिप की कहानी को दिखाया गया है. 'कॉकटेल 2' के जरिए शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुई नजर आई है.(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कोईमोई और सैकनिल्क से लिए गए हैं.)