मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का फर्स्ट AC कोच इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। इसकी अंदरूनी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कई लोग इसे पटरी पर चलता हुआ लग्जरी होटल बता रहे हैं।