अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज परिसर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बाद सुरक्षाकर्मियों ने अनोखी रणनीति अपनाई। चोरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मी मरीजों के अटेंडर बनकर सिविल यूनिफार्म में पूरे परिसर में फैल गए।