नीट यूजी 2026 पेपर लीक में एजेंसियों ने शुभम खैरनार को नासिक से पकड़ा है और वह सीहोर के एक विश्वविद्यालय में बीएएमएस की पढ़ाई कर चुका है। इस गिरफ्तारी ने भोपाल को फिर से चर्चा में ला दिया है। वजह, हर बार पेपर लीक के तार भोपाल से जुड़ रहे हैं।