सौर ऊर्जा परियोजनाओं में ई-रिवर्स आक्शन मॉडल लागू, सरकार का दावा; संचालन और रखरखाव खर्च घटेगा

Wait 5 sec.

प्रदेश में पहली बार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ई-रिवर्स आक्शन की प्रक्रिया की गई। इसमें रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड द्वारा राज्य के विभिन्न सोलर पार्कों की आंतरिक विद्युत निकासी प्रणाली के संचालन एवं संधारण कार्य के लिए प्रारंभिक न्यूनतम दर की तुलना में 35 प्रतिशत कम दर प्राप्त हुई।