आंधी का कहर,जांजगीर के अकलतरा क्षेत्र में धराशायी हुआ 400 केवी टावर, ग्रिड फेल, तीन यूनिट ट्रिप: कई राज्यों में बिजली संकट की आहट

Wait 5 sec.

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। तेज आंधी, गरजते बादलों और झमाझम वर्षा के बीच ग्राम नरियरा स्थित जेएसडब्ल्यू-महानदी पावर कंपनी लिमिटेड (जेएमपीसीएल) में बड़ा तकनीकी संकट उत्पन्न हो गया।