विदिशा में घर का बच्चा ही निकला 7 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड, पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर छिपा दिए थे जेवर

Wait 5 sec.

कोतवाली थाना क्षेत्र के बरईपुरा स्थित शंकरटीला में दिनदहाड़े हुई सात लाख रुपये के जेवर चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घर के ही एक बालक ने चोरी के बाद सभी जेवर घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर छिपा दिए थे।