बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेलवे लाइन परियोजना के तहत चांपा स्टेशन पर आधुनिक सिग्नलिंग और लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाना है। इसके चलते 7 से 19 जून तक रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 70 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि दुरंतो और ज्ञानेश्वरी जैसी वीआईपी ट्रेनों को रायपुर-टिटलागढ़ रूट पर डायवर्ट किया गया है।