How Often Should You Change Kitchen Sponge: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, किसी को कुछ नहीं पता होता है. ऐसा ही एक वायरल दावा किचन स्क्रबर या स्पंज को लेकर किया जा रहा है. इसमें बताया गया कि रोज बर्तन धोने में इस्तेमाल होने वाला किचन स्क्रबर या स्पंज कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को न्योता दे सकता है. सुनने में यह बात डराने वाली जरूर लगती है, क्योंकि यह वही चीज है जो हर घर की रसोई में मौजूद रहती है. प्लेट, बर्तन, किचन स्लैब और कई बार हमारे हाथ तक इसी स्क्रबर के संपर्क में आते हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सच में किचन स्पंज इतना खतरनाक हो सकता है?. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.किचन स्पंज में पनप सकते हैं लाखों बैक्टीरिया दरअसल किचन स्पंज कैंसर कोई मेडिकल बीमारी या वैज्ञानिक शब्द नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक दावा है. लोगों की चिंता की वजह वे रिसर्च हैं जिनमें बताया गया कि गीले और लंबे समय तक इस्तेमाल किए गए किचन स्पंज में लाखों बैक्टीरिया पनप सकते हैं. NIH में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक नमी वाले स्पंज माइक्रोब्स के लिए बेहद अनुकूल जगह बन जाते हैं. हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि स्क्रबर सीधे कैंसर का कारण बनता है. इसे भी पढ़ें - Heart Fights Cancer: दिल धड़क रहा है यानी कैंसर से लड़ रहा है, नई स्टडी से जागी उम्मीदक्या सच में इससे कैंसर का खतरा होता है? डॉ. अभिजीत कोटाबागी ने इसको लेकर TOI को बताया कि किचन स्पंज को कैंसर से जोड़ना डर जरूर पैदा करता है, लेकिन विज्ञान और मिथक के बीच फर्क समझना जरूरी है. उनके मुताबिक स्पंज में बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, खासकर तब जब उन्हें समय-समय पर साफ या बदला न जाए. लेकिन अभी तक ऐसा कोई साइंटफिक प्रमाण नहीं मिला है जो यह साबित करे कि किचन स्पंज सीधे कैंसर का कारण बनता है. असली खतरा संक्रमण फैलाने वाले हानिकारक बैक्टीरिया से है, जो खाने और किचन की सतहों को दूषित कर सकते हैं.बढ़ जाता है पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक एक ही स्क्रबर इस्तेमाल करना पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है. गंदा स्पंज बर्तनों और खाने तक बैक्टीरिया पहुंचा सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग और पेट के संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है. यानी समस्या कैंसर नहीं, बल्कि खराब किचन हाइजीन है. अच्छी बात यह है कि इस खतरे से बचना बेहद आसान हैय एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि किचन स्पंज को हर एक से दो हफ्ते में बदल देना चाहिए. इस्तेमाल के बाद उसे पूरी तरह सूखने दें और समय-समय पर गर्म पानी से साफ करें. जहां तक संभव हो, बर्तन धोने और किचन साफ करने के लिए अलग-अलग स्क्रबर इस्तेमाल करें.इसे भी पढ़ें- Vitamin D Deficiency: क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.