Home Cooling Tips: मई का महीना आते ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगती हैं. ऐसे में घर के अंदर भी गर्मी महसूस होने लगती है फिर चाहे कूलर हो, पंखा हो या एसी कम ही पड़ जाता है. वही डॉक्टरों का मानना है कि ज्यादा देर तक एसी में रहना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता और इससे सेहत पर भी असर पड़ता है. वहीं जिन लोगों के घर में एसी नहीं होता, उन्हें इस तेज गर्मी में उमस और चिपचिपाहट से काफी परेशानी होती है. ऐसे में अगर आपको पता चले कि आप अपने घर में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके उसे प्राकृतिक रूप से ठंडा रख सकते हैं, तो यह आपके लिए किसी आसान उपाय से कम नहीं होगा.ऐसे में बालकनी या घर के छोटे से हिस्से में कुछ खास पौधे लगाकर आप अपने घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रख सकते हैं. यह पौधे न सिर्फ घर की हवा को साफ करते हैं बल्कि गर्मी के असर को भी कम करते हैं. यही वजह है कि लोग अब अपने घरों में गार्डनिंग की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगे हैं. ऐसे में आइए आपको बताते है ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें मई में लगाने से आपको पूरे सीजन ठंडी और सुकूनभरी हवा मिल सकती है. कौन से पौधे लगाएं जो गर्मी से राहत दें?इस समय ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो गर्मी में भी आसानी से बढ़ते हैं और घर को ठंडक देते हैं. जिसमें तुलसी, एलोवेरा, मनी प्लांट, मोगरा और स्नेक प्लांट जैसे पौधे सबसे अच्छे माने जाते हैं. ये पौधे न केवल घर की सजावट को बढ़ाता है, बल्कि वातावरण को ठंडा रखने में भी मदद करता है. वही ये कम देखभाल में भी अच्छे से बढ़ जाते हैं और हवा को शुद्ध रखते हैं. साथ ही यह हवा में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे कमरे का तापमान ठंडा रहता है. वही खास बात यह है कि ये पौधे घर के अंदर और बालकनी दोनों जगह लगाए जा सकते हैं. इनसे घर में ताजगी बनी रहती है और गर्मी का असर कम महसूस होता है. यह भी पढ़ेंः महंगे फर्नीचर को पाउडर बना रही है दीमक, इन असरदार तरीकों से आज ही करें जड़ से सफायापौधे लगाने और देखभाल का सही तरीकापौधे लगाने के लिए सबसे पहले सही गमले और मिट्टी का चुनाव करना जरूरी है. साथ ही गमले में पानी निकलने की जगह होनी चाहिए ताकि पानी जमा न हो. वही ध्यान रखें ऐसे पौधों को ज्यादा तेज धूप से बचाना चाहिए, इसलिए उन्हें हल्की छांव में रखना बेहतर होता है. इसके अलावा पानी हमेशा सुबह या शाम के समय ही देना चाहिए ताकि पौधे अच्छे से बढ़ सकें. साथ ही ज्यादा पानी देने से पौधे खराब भी हो सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है. यह भी पढ़ेंः फुल क्रीम मिल्क और टोंड दूध में क्या अंतर होता है? खरीदने से पहले जान लें